भागलपुर, अप्रैल 16 -- नवगछिया (भागलपुर), निज संवाददाता। नवगछिया के बाबा विशु राउत पुल पर बुधवार की सुबह तेज रफ्तार हाईवा और मजदूरों से भरी पिकअप की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि पांच लोग घायल हो गए। मरने वालों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। मृतकों की पहचान मिल्की गांव निवासी संजो देवी (60), कारी देवी (55) पति प्रकाश मंडल और पांचू चौधरी (60) के रूप में हुई। घायलों में फुदनी चौधरी (55), मनोज यादव (40) और शोभा देवी की हालत गंभीर है। उन्हें मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया है। वहीं चंपा देवी (40) और बेचनी देवी (50) का इलाज नवगछिया में चल रहा है। यह भी पढ़ें- नवगछिया: हाईवा और पिकअप में टक्कर, तीन की घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 के एसआई महेश कुमार राय, पुलिसकर्मी राहुल राज, सुनील कुमार और चालक संजय यादव मौके पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.