भागलपुर, मई 18 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  थाना क्षेत्र के भुआलपुर बाईपास के पास रविवार सुबह पांच बजे के करीब एक तेज रफ्तार हाइवा और पिकअप में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस घटना में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, सूचना मिलते ही 112 डायल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों जख्मी चालकों को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के मुताबिक, पिकअप बिहपुर से आइसक्रीम लोड करके झारखंड के साहिबगंज जिला जा रही थी। अचानक भुआलपुर बायपास के समीप  छर्री लोड हाईवा से वह सीधे टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो सुबह पांच बजे के करीब भागलपुर की ओर से आ रहे छर्री लोड हाइवा ने सुल्तानगंज की ओर से आ रहे आइसक्रीम लदी पिकअप को जोरदार टक्कर मारी। यह भी पढ़ें- सिंघिया चौक पर ट्रक-हाइवा की टक्कर, वाहन क्षति...