हाईवा-एलपी ट्रक में भीषण टक्कर, दोनों चालक घायल
रामगढ़, जुलाई 30 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। रामगढ़-पतरातू मुख्य मार्ग स्थित रेलवे अस्पताल के समीप गुरुवार अहले सुबह करीब 3:30 बजे एक हाईवा और एलपी ट्रक के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे में हाईवा के चालक पीपरवार निवासी कृष्णा महतो तथा एलपी का चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय दोनों वाहन कोयला लोड कर अपने-अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे।
दुर्घटना का विवरण टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर में एलपी ट्रक का पूरा डाला बॉडी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं हाइवा घटना स्थल से लगभग सौ मीटर दूर सड़क किनारे लगे गार्डर को तोड़ता हुआ रेलवे कर्मी लखन दांगी के क़्वार्टर 102/बी के समीप लगे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इजना जोरदार था कि एलपी ट्रक का डाला बॉडी भी हाइवा के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.