बदायूं, मार्च 20 -- जनपद में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से उच्च जोखिम गर्भवती (एचआरपी) महिलाओं की समय-समय पर जांच की जा रही है। इसके तहत प्रत्येक ब्लॉक स्तरीय अस्पताल में चिन्हित महिलाओं की नियमित निगरानी और स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। इस हाई रिस्क प्रगनेंसी को लेकर डाक्टरों को प्रशिक्षण दिया गया। गुरुवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के ब्लॉक एवं नगरीय क्षेत्रों से आए 34 डॉक्टरों एवं मेडिकल ऑफिसरों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन आरसीएच के नोडल अधिकारी डॉ. राजवीर सिंह ने दिया। कार्यक्रम में बताया गया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह की एक, नौ, 16 और 24 तारीख को उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच की जाती है। इन महिलाओं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.