जमशेदपुर, मार्च 26 -- जमशेदपुर। बागबेड़ा खरकई नदी का बड़ौदा घाट हाईमास्ट लाइट से रोशन होगा। रामनवमी को लेकर नदी निरीक्षण के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने यह बाते कही। पूर्व पार्षद ने नदी किनारे कचरे का अंबार होने और हाईमास्ट लाइट खराब होने का मुद्दा उठाया था। इससे उपायुक्त ने बागबेडा बड़ौदा घाट एवं आसपास के क्षेत्रों में जुस्को से सफाई कराने और टाटा स्टील अर्बन सर्विसेज से हाईमास्ट लाइट की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है। निरीक्षण में सिटी एसपी शिवाशिष कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...