पूर्णिया, मई 5 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ बाजार स्थित आनंदकंद रामचंद्र ठाकुरबाड़ी मंदिर के समीप, कल्याण भवन के ठीक सामने लगी हाईमास्ट लाइट की स्थिति बेहद जर्जर हो चुकी है। पोल झुक गया है और उस पर लगे लाइट उपकरण हवा में झूल रहे हैं, जिससे किसी भी समय बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय व्यवसायियों और ग्रामीणों ने बताया कि यह हाईमास्ट लाइट वर्ष 2001 में तत्कालीन विधायक प्रदीप दास के विधायक कोटे से लगाई गई थी। शुरुआती दौर में यह लाइट पूरे क्षेत्र को रोशन करती थी, लेकिन समय के साथ रखरखाव और बिजली बिल भुगतान में लापरवाही के कारण यह बंद हो गई। यह भी पढ़ें- शिकायत के बाद भी हाईमास्ट नहीं कराई जा रही दुरुस्त करीब 25 वर्षों बाद अब इसकी स्थिति पूरी तरह खराब हो चुकी है। हाल के दिनों में आई आंधी और बारिश के बाद पोल और अधिक झुक गया है, जबकि...