हाईमास्ट लगवाने की मांग
बलरामपुर, मई 18 -- हर्रैया सतघरवा। स्थानीय ब्लॉक क्षेत्र के भुजेहरा हनुमान मंदिर चौराहे पर स्ट्रीट व हाई मास्ट लाइट न होने से अंधेरा रहता है। जिससे जंगली जानवर तेंदुआ,लकडबग्घा, सहित अन्य जानवरो से भय बना रहता है।ग्रामीणो को समस्याओं का सामना करना पडता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के अंधेरे मे हर वक्त यहां किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है। ग्रामीण धनीराम यादव,चन्द्र शेखर,ननकू मौर्य,प्रधान प्रतिनिध गुलाबचंद, आनन्द कुमार,राज कुमार, तिलकराम,अरूण कुमार,कृष्ण दत्त आदि लोगो ने बताया कि स्ट्रीट व हाई मास्ट लाइट लगवाने के लिए सांसद को प्रार्थनापत्र देकर मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.