हाईब्रिड सब्जी उत्पादन का हब बनेगा बांका, खेती पर मिलेगा अनुदान
बांका, अगस्त 27 -- बांका। निज प्रतिनिधि। जिले में बडे पैमाने पर पारंपरिक सब्जियों की खेती होती है। लेकिन अब कलस्टर बनाकर हाइब्रिड सब्जियों की खेती में भी बांका जिला आत्मनिर्भर बनेगा। रबी सीजन में यहां राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत रबी सीजन के लिए हाइब्रिड सब्जी का क्षेत्र विस्तार किया जाएगा। इस योजना की सबसे बडी खासियत यह है कि हाइब्रिड सब्जी की खेती व्यक्तिगत स्तर पन नहीं, बल्कि क्लस्टर यानी किसानों का समूह बनाकर कराई जाएगी। इसके तहत यहां क्लस्टर बनाकर 75 हेक्टेयर भूमि में हाइब्रिड सब्जी की खेती की जाएगी। जिससे आने वाले समय में बांका जिला भी हाइब्रिड सब्जी उत्पादन का हब बन सकेगा। राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से यहां क्लस्टर बनाकर 25 हेक्टेयर में टमाटर, 25 हेक्टेयर में मिर्ची एवं 25 हेक्टेयर भूमि में पत्तागोभी की खेती की जाएगी। कल्स्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.