हाईड्रम योजना तीन माह से बंद, किसानों में आक्रोश
विकासनगर, मई 28 -- साहिया,संवाददाता। लघु सिंचाई विभाग की ओर से संचालित जडवाला स्थित हाईड्रम योजना पिछले तीन माह से बंद पडी होने से आक्रोशित किसानों ने गुरुवार को विभागीय अधिकारियों की लापरवाही पर रोष जताते हुए नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि जडवाला स्थित हाईड्रम योजना पिछले तीन माह से बंद पडी हुई है।प्रदर्शन करने वालों में जगत सिंह राठौर, गोपाल सिंह राठौर, प्रेम सिंह, सिया राम राठौर, सहित महिलाएं भी मोजूद थीं। उधर लघु सिंचाई विभाग डाकपत्थर के सहायक अभियंता राजेन्द्र सिंह रावत ने बताया की जडवाला हाईड्रम योजना को ठीक कराने के लिए जेई को निर्देशित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.