कुशीनगर, मार्च 11 -- कुशीनगर। क्षेत्रीय विधायक के प्रयास से विकास खंड फाजिलनगर को हाइटेक ब्लॉक के रूप में विकसित करने तथा आवासीय भवनों के निर्माण के लिए कुल 7.37 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। इससे फाजिलनगर ब्लॉक कार्यालय अपने नए रूप में दिखेगा।विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि फाजिलनगर क्षेत्र पंचायत कार्यालय को हाइटेक बनाने की सोच मेरी काफी पहले से थी, जिसके लिए मैने शासन को पत्र लिखने के साथ इस विषय को मुख्यमंत्री से मिलकर उठाया था। इसके प्रतिफल के रूप में आज इसकी वित्तीय स्वीकृति मिली है। इस योजना से प्रशासनिक व्यवस्था और अधिक आधुनिक तथा प्रभावी होगी। साथ ही आवासीय भवनों के निर्माण से अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इससे क्षेत्र के लोगों को भी प्रशासनिक सेवाएं अधिक सुगमता और तेजी से उपलब्ध...