हाईटेक होंगे सरकारी अस्पताल, ई-हास्पिटल से जुड़ेगा पूरा सिस्टम
आजमगढ़, अगस्त 19 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले के सरकारी अस्पताल हाईटेक होंगे। डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत सरकारी अस्पतालों को ई-हास्पिटल में तब्दील किया जाएगा। इससे मरीजों, डॉक्टरों और अस्पतालों को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जाएगा। मरीज के इलाज और जांच से जुड़ी पूरी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध रहेगी। डॉक्टर को दिखाने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट मिलेगा और पैथोलॉजी लैब की जांच रिपोर्ट भी ऑनलाइन उपलब्ध होगी। इससे जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। सरकारी अस्पतालों को ई-हास्पिटल बनाने की दिशा में काम शुरू हो गया है। पहले चरण में ओपीडी, आईपीडी और बिलिंग की प्रक्रिया ऑनलाइन की जाएगी। पर्ची बनने के बाद मरीज की आईडी और बारकोड जनरेट होगा। सॉफ्टवेयर अपलोड होने के बाद मरीजों को डिजिटल सुविधाओं का लाभ मिलने लगेगा। यह भी पढ़ें- जिले में 24 ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.