देवरिया, मार्च 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। विद्यार्थियों को आधुनिक व तकनीकि शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए परिषदीय विद्यालयों में संचालित इनफार्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नालॉजी (आईसीटी) लैब व स्मार्ट क्लास में सुविधाओं को बढ़ाने की तैयारी है। आईसीटी लैब व स्मार्ट क्लास को हाईटेक बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों के खाते में 1,92,90,000 रुपये की धनराशि भेजी गई है। इससे सुविधाओं को बेहतर किया जाएगा, ताकि बच्चों की शिक्षा के प्रति रूचि बढ़े और वे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें। जिले में 2121 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जिसमें 33 पीएमश्री विद्यालय भी शामिल हैं। इन विद्यालयों में 1,62,403 विद्यार्थी अध्यनरत है। इनमें अधिकांश विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आईसीटी लैब व स्मार्ट क्लास भी संचालित किए गए हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.