बरेली, सितम्बर 22 -- शहर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (यूपीएचसी) अब हाईटेक होने लगे हैं। जिले के 39 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में से 30 पर ई-सुश्रुत योजना के तहत ऑनलाइन पंजीकरण और आभा आधारित ओपीडी शुरू हो चुकी है। यानी करीब 75 फीसदी केंद्रों पर मरीजों का पंजीकरण डिजिटल तरीके से हो रहा है। 8 से 15 सितंबर तक के आंकड़ों में कई केंद्रों पर कुल ओपीडी में आभा ओपीडी की हिस्सेदारी 90 से 100 फीसदी तक रही। ई-सुश्रुत के जरिये मरीज के पंजीकरण के साथ उसका डिजिटल स्वास्थ्य एवं उपचार रिकॉर्ड तैयार होता है। जांच होने के बाद रिपोर्ट भी ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा सकती है। इससे मरीज के पुराने उपचार और जांच संबंधी जानकारी सुरक्षित रहने के साथ चिकित्सकों को भी उपचार के दौरान पिछली जानकारी देखने में आसानी होगी।रिपोर्ट के मुताबिक सीबीगंज यूपीएचसी में 10...