गिरडीह, जून 4 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। डाक विभाग अत्याधुनिक डिजिटल सेवाओं, फिनटेक और लॉजिस्टिक्स का प्रमुख केंद्र बनने के साथ-साथ आधुनिकीकरण अभियान के तहत पारंपरिक डाकघरों को डिजिटल रूप से सक्षम सार्वजनिक सेवा केंद्रों में बदल चुका है। उक्त बातें गुरूवार को डाकघर अधीक्षक राजेश पाठक ने कही। दूर-दराज के लोगों को मिलेगी राहत, बदला समयउन्होंने कहा कि डाकघर के माध्यम से पूर्व में जो आधार अपडेशन सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होता था, जिससे सुदूर क्षेत्रों से आने वाले लोगों को काफी परेशानी होती थी। इसे देखते हुए डाक विभाग ने आधार अपडेशन की समय सीमा अब सुबह 7:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक निर्धारित की है। आधार नामांकन और अपडेशन की सेवा प्रधान डाकघर के अलावा पचंबा, बरगंडा, खरगडीह, राजधनवार और बगोदर उपडाकघरों में भी उपलब्ध कराई गई है।स्पीड पोस्ट और पा...