बिहारशरीफ, जून 25 -- हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : हाईटेक हुई सुरक्षा, 3 डेडिकेटेड फीडर से जुड़े शहर के सीसीटीवी कैमरे अब 24 घंटे निर्बाध मिलेगी बिजली, बिना रुकावट कैमरे करते रहेंगे काम तीसरी आंख से शहर की गतिविधियों पर नजर रखना हो गया आसान फोटो फीडर : अस्पताल चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे, जिसे स्पेशल फीडर से मिलने लगी बिजली। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। इंतजार खत्म हुआ। शहर की सुरक्षा व्यवस्था अब और हाईटेक हो गयी है। चौक-चौराहों पर लगी 'तीसरी आंख' (सीसीटीवी कैमरे) एक पल के लिए भी नहीं झपकेगी। चाहे किसी कारण पूरा शहर अंधेरे में क्यों न हो, सड़कों पर लगे करीब 500 कैमरे 24 घंटे चालू रहेंगे। स्पेशल लाइन बिछाकर तीन डेडिकेटेड फीडर (11 केवी) को चार्ज कर दिया गया है। राहत यह भी कि करीब 45 जंक्शन से जुड़े कैमरों को निर्बाध बिजली मिलने भी लगी है। एक सप्...