हाईटेक सदन में आज पेश होगा 14.64 अरब का बजट
मथुरा, अप्रैल 15 -- मथुरा, नगर निगम मथुरा-वृंदावन की बजट बैठक बुधवार को दोपहर 12 बजे से भूतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय में बनकर तैयार हुए हाईटेक मीटिंग हॉल में होगी। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष के बजट के साथ-साथ पार्किंग उप विधि समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे जाएंगे। इसके साथ ही शासन द्वारा मनोनीत पार्षदों को भी शपथ ग्रहण करायी जाएगी। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नगर निगम मथुरा-वृंदावन 14 अरब 64 करोड़ 88 लाख रुपये का बजट बुधवार को सदन में पेश किया जाएगा, जो करीब 4 करोड़ 28 लाख रुपये लाभ का होगा। इसके साथ ही शासन द्वारा मनोनीत 10 पार्षदों का शपथ ग्रहण भी सम्पन्न होगा। अनुपूरक बजट भी सदन में लाए जाने की संभावना है। यह बजट बैठक विधानसभा व लोकसभा की तर्ज पर बनाए गए हाईटेक सदन में होगी। नगर निगम में बजट बैठक को लेकर मंगलवार को युद्ध स्तर पर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.