फतेहपुर, अप्रैल 18 -- फतेहपुर। अब हाईटेक व्यवस्थाओं के बीच परिषदीय स्कूलों के बच्चे शिक्षा ग्रहण करेंगे। जिले के 236 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में अब बिजली कटौती के दौरान भी पढ़ाई बाधित नहीं होगी। स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब के निर्बाध संचालन के लिए इनवर्टर लगाए जा रहे हैं। जिसके लिए प्रति विद्यालय 38 हजार रुपये का बजट जारी किया गया है। वहीं 176 विद्यालयों में ब्राडबैंड के लिए प्रति विद्यालय 12 हजार रुपये दिए गए हैं। जिले में कुल 2123 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें 1377 प्राथमिक विद्यालय और 259 उच्च प्राथमिक विद्यालय तथा 487 कम्पोजिट विद्यालय शामिल हैं। सरकार की मंशा है कि इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को निजी स्कूलों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। वर्तमान में अधिकांश स्कूलों में इनवर्टर न होने के कारण बिजली जाते ही पंखे बंद हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.