मेरठ, जनवरी 6 -- ऊर्जा भवन में प्रदेश के विभिन्न डिस्कॉम के अभियंताओं का चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता ने किया। अभियंताओं को टेस्टिंग इक्विपमेंट के संचालन का व्यवहारिक एवं तकनीकी दक्षता बढ़ाने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। पश्चिमांचल, मध्यांचल, दक्षिणांचल, पूर्वांचल एवं केरको डिस्कॉम के करीब 50 अभियंता, टेक्नीशियन प्रतिभाग कर रहे हैं। एमडी रवीश गुप्ता ने कहा कि पावर ट्रांसफार्मर, कंडक्टर, केबिल, स्मार्ट मीटर, सीटी, पीटी, ब्रेकर एवं रिले आदि 26 प्रकार के विद्युत उपकरणों की गुणवत्ता की जांच में गंगानगर में स्थापित होने जा रही हाईटेक लैब सहायक होगी। इससे अभियंताओं को नई तकनीक, आधुनिक परीक्षण प्रणालियों एवं कार्यकुशलता को अपनाने का अवसर मिलेगा। प्रशिक्षण शिविर में निदेशक वाणिज्य संजय जैन, निदेशक तकनीकी एनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.