जमशेदपुर, मई 10 -- जमशेदपुर। बढ़ते जाम, सड़क पर हंगामेबाजी और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के बीच ट्रैफिक पुलिस ने हाईटेक मॉडल पर काम शुरू कर दिया है। विभाग ने 10 क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) बाइक यूनिट का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा है। मंजूरी मिलते ही ये टीमें सड़कों पर एक्टिव हो जाएंगी। प्रत्येक बाइक पर दो जवान तैनात रहेंगे, जो लगातार पेट्रोलिंग करेंगे। जहां भी जाम, दुर्घटना या हंगामा होगा, टीम तुरंत पहुंचेगी। खास बात यह है कि हर बाइक पर हाईटेक कैमरा लगाया जाएगा, जो लाइव रिकॉर्डिंग करेगा और नियम तोड़ने वालों को कैद करेगा। ट्रैफिक डीएसपी श्री नीरज ने बताया कि इससे नियमों के प्रति लोगों में जागरूकता और डर दोनों बढ़ेगा, साथ ही व्यवस्था सशक्त होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...