उन्नाव, दिसम्बर 6 -- उन्नाव। हाई-टेक पब्लिक स्कूल ट्रांस गंगा सिटी में सीबीएसई द्वारा बच्चों में मानसिक स्वास्थ्य एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का प्रियंका दीक्षित प्राचार्या आर्मी पब्लिक स्कूल लखनऊ,मोनिका तिवारी, प्राचार्या अम्बिका प्रसाद मेमोरियल पब्लिक स्कूल ने मानसिक स्वास्थ्य, व्यवहारिक संकेतों की पहचान तथा सकारात्मक कक्षा वातावरण से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान किया। कानपुर एवं उन्नाव क्षेत्र के विभिन्न सीबीएसई विद्यालयों के शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रशिक्षण को ज्ञानवर्धक बताया। विद्यालय की प्राचार्या मनीषा त्रिपाठी ने संसाधन व्यक्तियों एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.