पीलीभीत, अगस्त 20 -- पीलीभीत। किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में सरकार प्रयास कर रही है। परंपरागत खेतीबाड़ी से हटकर सह फसली खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है, जिनका लाभ किसानों को दिया जा रहा है। इसी श्रृंखला में जिले के टांडा बिजैसी में उद्यान विभाग की हाईटेक नर्सरी खोली गई है, जहां पर हाईब्रिड पौध लेकर कम लागत में दोगुनी आय प्राप्त की जा सकेगी। जिला उद्यान अधिकारी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि जिले में कृषि विज्ञान केन्द्र टांडा बिजैसी में सभी प्रकार की हाईब्रिड पौध कम लागत में प्राप्त कर आय दोगुनी कर अधिक लाभ कमाए जाने का सुनहरा मौका प्राप्त हो गया है। अब जिले के सभी प्रगतिशील कृषक हाईटेक नर्सरी कृषि विज्ञान केन्द्र टांडा बिजैसी में स्थापना हो जाने से सब्जी उत्पादकों को ...