मऊ, मई 5 -- मऊ, संवाददाता। आर्टीफिशियल इंटेलिजेंट (एआई) फसलों के उत्पादन के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाएगा। फसल में रोग लगने से पहले ही एआई किसान को एलर्ट कर देगा। समय रहते दवाओं के प्रयोग से फसलों के उत्पादन में 25 फीसदी तक वृद्धि होने के आसार हैं। इसके लिए पूरे प्रदेश के जिला कृषि अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है, ताकि कृषि के क्षेत्र में इसके प्रयोग से किसानों को अवगत कराएं। प्रदेश मुख्यालय से जिला कृषि अधिकारी सोमप्रकाश गुप्ता प्रशिक्षण लेकर लौटे हैं। खेत के नेचर को एआई सेंसर आसानी से पढ़ लेगा। मृदा परीक्षण के बाद डाटा फीड होते ही किसानों को यह पता चल जाएगा कि इस मिट्टी में कौन-कौन सी फसलें बेहतर उपज देंगी। फसलों की प्रजातियों के बारे में एआई पहले से बता देगा। किस प्रजाति का बीज बोने पर कितनी मात्रा में कौन सा उर्वरक प्रयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.