बिहारशरीफ, फरवरी 17 -- हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव : हाईटेक इलाज: अब बेजुबानों की भी होगी एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड बिहारशरीफ के राजकीय पशु अस्पताल के जांच घर में लगी एक्स-रे मशीन पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन भी जल्द लगेगी, पशुपालकों को मिलेगी राहत मवेशियों की गर्भ जांच और आंतरिक रोगों का पता लगाना होगा आसान फोटो पशु अस्पताल : बिहारशरीफ के राजकीय पशु अस्पताल के जिलास्तरीय जांच घर में लगी एक्स-रे मशीन का जायजा लेते जिला पशुपालन पदाधिकारी डा रमेश कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। जिले के पशुपालकों और पालतू जानवर रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। बीमार मवेशियों के इलाज के लिए अब उन्हें बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। बिहारशरीफ के राजकीय पशु अस्पताल हाईटेक हो रहा है। यहां स्थापित जिला जांच घर में पहली बार डिजिटल एक्स-रे मशीन लगाई गई है। साथ ही, जल्द...