बरेली, अप्रैल 18 -- हाफिजगंज। 132 केवीए बिजली घर के पास खेतों के ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन लाइन का तार से अचानक निकली चिंगारी गेंहू के खेत में गिर गयी। जिसने तीन किसानों की 60 बीघा गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे कुछ ही देर में किसानों की फसल जलकर राख हो गयी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। लाड़पुर गांव में स्थित 132 केवीए बिजली घर के पास लाड़पुर उस्मानपुर गांव के सद्दाम व हाफिजगंज गांव के चरन सिंह और गंगाशील की भूमि स्थित है। जिसमें उन्होंने गेहूं की फसल बोई थी। शनिवार को अचानक हाईटेंशन लाईन से निकली आग की चिंगारी खेत में तैयार खड़ी गेंहू की फसल में गिर गयी। जिससे खेत में खड़ी फसल में आग लग गयी। आनन फानन में ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन हवा तेज होने के कारण आग तेजी से फैलती चली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.