मैनपुरी, मार्च 13 -- भोगांव। राजकीय पॉलिटेक्निक छाछा में 7.14 करोड़ की लागत से बनने वाले टाटा टेक्नोलॉजी सेंटर के निर्माण की बाधाएं अब दूर होती दिख रही हैं। चिन्हित भूमि के ऊपर से 11 हजार वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन गुजरने और तीन विद्युत पोल होने के कारण लंबे समय से निर्माण कार्य अटका हुआ था। इस समस्या को लेकर संस्थान द्वारा शासन को पत्राचार किया गया था। बिजली उप खण्ड अधिकारी महेश प्रभाकर और जेई सुशील कुमार ने कार्यवाहक प्राचार्य सुनील कुमार के साथ मौके का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माण स्थल से विद्युत पोलों को अतिशीघ्र हटवाने का आश्वासन दिया है। इस आधुनिक सेंटर के बनने से क्षेत्र के युवाओं को एडवांस टेक्नोलॉजी सीखने का अवसर मिलेगा। बिजली विभाग की इस सक्रियता से अब जल्द ही भवन निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जग गई है।बिजली उपकेंद्र प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.