मेरठ, अप्रैल 17 -- सैनी गांव में शुक्रवार देर शाम तेज आंधी से हाईटेंशन लाइन में हुए फाल्ट से 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और तहसील के अधिकारी मौके पर पहुंचे। सैनी गांव निवासी किसान कंवरपाल के सैनी बिजलीघर के पास खेत हैं। उन्होंने 10 बीघा खेत में गेहूं की फसल बो रखी थी। अब गेहूं पककर कटाई के लिए तैयार हो चुके थे, लेकिन शुक्रवार देर शाम अचानक से आई तेज आंधी की वजह से खेत के पास से गुजर रही 11 हजार केवीए की लाइन के तार आपस में चिपक गए और उनमे से चिंगारी निकलकर खेत में गिर पड़ी। यह भी पढ़ें- 12 बीघा खेत में गेहूं की फसल जलकर राख जिसके बाद 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जब तक किसान कंवरपाल व अन्य ग्रामीण खेत पर पहुंचे फसल पूरी तरह से जल चुकी थी। सूचना मिलने पर इंचौली पुलिस, तहसील और बिजली विभाग के अधिकारी मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.