हरदोई, अप्रैल 3 -- बावन। लोनार थाना क्षेत्र के न्योरादेव गांव में हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी के चलते खेत में भीषण आग लग गई, जिससे किसान की करीब 6 बीघा खड़ी फसल जलकर राख हो गई। घटना से किसानों में हड़कंप मच गया। गांव निवासी किसान महेंद्र पुत्र बलबीर के खेत के ऊपर से गुजर रही 33 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे निकली चिंगारी नीचे खेत में गिरते ही आग फैल गई और देखते ही देखते पूरी फसल इसकी चपेट में आ गई। आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती तो आसपास के अन्य खेत भी इसकी चपेट में आ सकते थे। घटना की सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंच सकी, जिससे किसानों में नाराजगी है। बाद में विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.