हरदोई, अप्रैल 7 -- संडीला, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा रामपुर आसू में मंगलवार को गेहूं के खेतों में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कई किसानों की खड़ी व कटी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। किसान विकास यादव के अनुसार इस आग से करीब 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं मौके पर पहुंचे लेखपाल ने करीब 1 लाख 55 हजार रुपये की फसल जलने का आकलन किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी के चलते आग लगी। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई। इससे आधा दर्जन से अधिक किसानों की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने ...