हाईटेंशन लाइन से बैल की मौत, शव रखकर धरना
सहारनपुर, मई 10 -- नानौता। गांव भोजपुर में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बैल की मौत के मामले में भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में किसानों ने शनिवार को घटनास्थल पर बैल का शव रखकर धरना दिया। किसानों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। बताया जा रहा है कि दो दिन पूर्व किसान मजदूर कुंगत खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से उसके बैल की करंट लगने से मौत हो गई थी। पीड़ित किसान का कहना है कि वह पहले भी तार ऊपर कराने की मांग कर चुका था, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- सर्व समाज ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष सूचित चौधरी के नेतृत्व में किसानों ने मुआवजा दिलाने, लाइन के जोड़ हटाकर तार ऊपर कराने और सुरक्षा के लिए नीचे जाल लगाने की मांग उठाई। मौके पर पहुंचे एसडीओ और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.