इटावा औरैया, अप्रैल 10 -- भरथना। थाना क्षेत्र के सुजीपुर गांव में शुक्रवार शाम हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। देखते ही देखते करीब 15 बीघा गेहूं की खड़ी फसल आग की चपेट में आकर जलकर राख हो गई। आग की लपटें उठती देख किसानों में हड़कंप मच गया। शाम करीब पांच बजे खेतों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से चिंगारी निकलकर नीचे खड़ी फसल पर गिर गई। इससे आग तेजी से फैल गई और किसान अरविंद, जगदीश, विजलेश व सतीश के खेतों की फसल जल गई। ग्रामीणों ने बाल्टी, पाइप व अन्य साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पीड़ित किसानों ने बताया कि ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। लेखपाल स्वाति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.