मुरादाबाद, अप्रैल 1 -- क्षेत्र के गांव नागलिया शाहपुर में मुर्गी फार्म हाउस में हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, जिससे मुर्गी फार्म हाउस में भारी नुकसान हो गया, मुर्गी फार्म हाउस स्वामी का परिवार सहित रो रो कर बुरा हाल हो गया। स्वामी को कई लाख को नुकसान हुआ है। बुधवार को दोपहर 12 बजे के समय मुर्गी फार्म हाउस में हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई, जिससे लाखों का माल स्वाहा हो गया। गांव निवासी परमानंद पाल का गांव के निकटी मुर्गी फार्म हाउस है जो पिछले दो वर्षों से संचालित कर रहा है। मुर्गी पालन फार्म के स्वामी के मुताबिक बुधवार सवेरे 4500 बच्चे मंगाए थे, कल दाना भी मंगाया गया था जो बुधवार को जलकर राख हो गया, उनके कई लाख के नुकसान की बात कही है, हादसे पूरा परिवार मायूस नजर आया। उन्होंने सरकार से ...