सिद्धार्थ, अप्रैल 3 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। तहसील क्षेत्र के बेलगड़ा सिवान में गुरुवार को 11 हजार हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। ग्रामीणों की सूझबूझ और तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया इससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। समय पर आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो कई हेक्टेयर गेहूं की फसल जलकर राख हो सकती थी। घटना की सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव अग्निशमन दल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक ग्रामीण आग पूरी तरह बुझा चुके थे। तहसीलदार प्रकाश सिंहने बताया कि आगजनी में लगभग दो से तीन मंडी गेहू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.