कन्नौज, अप्रैल 11 -- क्षेत्र के मुसाफिरपुर तलैया गांव में शुक्रवार शाम हाईटेंशन बिजली लाइन से निकली चिंगारी ने किसान की मेहनत पर पानी फेर दिया। चिंगारी गिरने से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई, जिससे करीब आधा बीघा फसल जलकर राख हो गई। अरविंद्र कनौजिया ने बताया कि वह शाम के समय अपने खेत के पास मौजूद था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार आपस में टकरा गए, जिससे निकली चिंगारी नीचे खड़ी गेहूं की फसल पर गिर गई और देखते ही देखते आग फैल गई। आग लगने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पीड़ित किसान के अनुसार फसल पूरी तरह तैयार थी और कटाई होने वाली थी, लेकिन अचानक हुए इस हादसे से करीब आधा बीघा गेहूं जलकर नष्ट हो गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.