हाईटेंशन लाइन से टकराया सरिया, युवक की मौत
बागपत, मई 16 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के अहैड़ा गांव में शुक्रवार रात बिजली के तारों पर लटकी पॉलीथिन उतार रहे डेयरी संचालक के बेटे का सरिया हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अहैड़ा गांव निवासी डेयरी संचालक शशिपाल के घर के बाहर से बिजली की लाइन निकल रही है। कुछ दिन पहले आंधी में एक बड़ी पॉलीथिन तारों में जाकर फंस गई थी। शुक्रवार रात डेयरी संचालक का बेटा रितिक(25 वर्ष) सरिया लेकर तारों पर लटकी पॉलीथिन उतारने लगे। पॉलीथिन तो उतर गई, लेकिन सरिया बराबर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। इससे तेज धमाका हुआ और करंट लगने से रितिक झुलसकर काफी दूर जाकर गिरा। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन आनन-फानन में रितिक को जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.