हाईटेंशन लाइन से टकराया डंपर, पिछले हिस्से में लगी आग
उरई, मई 25 -- माधौगढ़, संवाददाता। कस्बा माधौगढ़ में सोमवार दोपहर को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से मौरंग से भरा डंपर धू-धूकर जल उठा। गनीमत रही कि चालक-क्लीनर सुरक्षित बच गए। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।सोमवार दोपहर अरविंद द्विवेदी निवासी माधौगढ़ की घर पर स्थित सीमेंट-मौरंग की दुकान मां कामाख्या ट्रेडर्स पर ट्रक चालक शब्बीर निवासी रौन, जिला भिंड मध्य प्रदेश डंपर से मौरंग लेकर पहुंचा था। चालक हाइड्रोलिक प्रेशर से मौरंग उतार रहा था। इसी दौरान डंपर की बॉडी ऊपर से निकली हाईटेंशन विद्युत लाइन से टच हो गई। तार छूते ही तेज धमाके के साथ डंपर के पिछले हिस्से में आग लग गई। देखते ही देखते पिछले सभी टायर, डीजल टैंक समेत पूरा पिछला हिस्सा जलकर राख हो गया। आग की लपटें देख दुकानदार व आसपास के लोगों में अफरा-तफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.