बदायूं, दिसम्बर 31 -- कुंवरगांव। चकोलर-दुगरैया गांव के बीच मंगलवार को राजकीय पक्षी सारस के साथ हुई घटना ने संरक्षण व्यवस्था की हकीकत उजागर कर दी। हाइटेंशन लाइन से टकराने के बाद गंभीर रूप से घायल हुआ सारस काफी देर तक सड़क किनारे पड़ा रहा। सूचना मिलने के बावजूद वन विभाग की ओर से दरोगा काफी समय बाद पहुंचे। जिससे पक्षी की हालत और बिगड़ती चली गई। उसे सलारपुर स्थित पशु चिकित्सालय ले जाया गया। सुबह राहगीरों की नजर घायल सारस पर पड़ी तो गांव में अफरातफरी मच गई। चकोलर निवासी जुगेंद्र और राजेश वर्मा ने तत्परता दिखाते हुए सारस को सड़क से हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को सुबह ही घटना की जानकारी दे दी गई। लेकिन कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं आया। इस बीच घायल सारस तड़पता रहा और ग्रामीण उसकी हालत को लेकर चिंतित बने रहे। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.