लखीमपुरखीरी, जून 12 -- खीरीटाउन कस्बे में पीलीभीत से बारात लेकर पहुंची एक निजी बस गुरुवार शाम को हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। करंट से बस में सवार सात लोग झुलस गए। इनमें से चार जिला अस्पताल लाए गए। बाकी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल लाए गए लोगों में एक युवती की मौत हो गई। हादसे के बाद मोहल्ले लोगों ने विद्युत निगम के खिलाफ जमकर हंगामा किया। आक्रोशित लोगों को समझाने में अफसरों के पसीने छूट गए। खीरीटाउन कस्बे के मोहल्ला पट्टी रामदास निवास मोइन खान की बेटी का गुरुवार को निकाह था। बारात भिखारीपुर थाना सुनगढ़ी पीलीभीत से आ रही थी। यह भी पढ़ें- बरेली में आंधी-बारिश का कहर! 14 घंटों से बिजली संकट झेल रहे कई इलाके, पानी किल्लत बढ़ी बताते हैं कि करीब 50 बारातियों से भरी बस जैसे ही मोहल्ले में पहुंची। तभी वह लटक रहे हाईटेंशन ला...