उरई, मार्च 25 -- कदौरा। कदौरा थाना क्षेत्र के खुटमिली गांव में बुधवार शाम हाईटेंशन बिजली लाइन से निकली चिंगारी ने खेत में खड़ी पकी गेहूं की फसल में आग लगा दी। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते किसान गुलाब यादव के करीब 10 बीघे के खेत में से लगभग 3 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। घटना के समय आसपास मौजूद राहगीरों मोनू, चंद्रेश, अमरसिंह, रवि और श्रीकांत आदि ने तत्परता दिखाते हुए ट्यूबवेल की हौद और ई-रिक्शा के जरिए पानी ढो-ढोकर आग बुझाने का प्रयास किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि इस दौरान फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची, जिससे किसानों में भारी नाराजगी देखी गई। पीड़ित किसान गुलाब यादव और अतर यादव ने आरोप लगाया कि इसी खेत में पिछले वर्ष भी हाईटेंशन लाइन से चिंगारी गिरने से आग लग चुकी है। कई बार शिक...