हाईटेंशन लाइन से करंट लगने पर जिंदा जलकर युवक की मौत
उरई, अप्रैल 21 -- उरई, संवाददाता। शहर की करमेर रोड स्थित वन विभाग के पास गेस्ट हाउस में मंगलवार दोपहर सजावट कर रहा डेकोरेशन कारीगर हाईटेंशन लाइन की चमेट में आकर जिंदा जल गया। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई कि जब वो सीढ़ी पर चढ़कर पर्दा लगा रहा था और हवा चलने पर नजदीक से गुजरी हाईटेंशन लाइन उसके सिर से टकरा गई। घटना से गेस्ट हाउस में हड़कंप मच गया और पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जिला संभल तहसील चंदौसी ग्राम रीठ निवासी 23 वर्षीय प्रमोद सैनी पुत्र रामऔतार अपने साथी रोहताश कुमार के साथ मुहल्ला राजेंद्र नगर में किराए के मकान में रहकर शादी समारोह में डेकोरेशन का काम करता था। मंगलवार दोपहर को करमेर रोड स्थित वन विभाग के पास अष्टिका गेस्ट हाउस में शादी समारोह में प्रमोद सैनी सजावट कर रहा था। दरवाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.