संभल, अप्रैल 21 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी में सोमवार दोपहर हाईटेंशन लाइन में हुए शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब चार बीघा फसल जलकर राख हो गई। गांव निवासी लियाकत पुत्र रहमान के खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में करीब 3 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे निकली चिंगारी नीचे खड़ी गेहूं की फसल पर गिर गई, जिससे आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक किसान और ग्रामीण कुछ समझ पाते, तब तक बड़ी मात्रा में फसल जल चुकी थी। यह भी पढ़ें- चिंगारी से गेहूं की फसल में लगी आग, लाखों का नुकसान ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। घटना की सूचना तुरंत टांडा कोठी स्थित विद्युत विभाग को...