बिजनौर, नवम्बर 28 -- ग्राम कान्हा नंगला में खेतों के ऊपर से गुजर रही जर्जर हाईटेंशन लाइन एक बार फिर किसानों के लिए आफत बन गई। शुक्रवार दोपहर अचानक लाइन में तेज धमाके के साथ फॉल्ट होने पर चिंगारियां खेतों में गिरने लगीं, जिससे किसान मलखान सिंह पुत्र कृपाल सिंह की करीब चार बीघा खड़ी गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय किसानों के अनुसार, जिस लाइन में फॉल्ट हुआ वह लंबे समय से खराब हालत में लटकी हुई है। किसान के पुत्र सौरभ ने बताया कि वह मजदूरों के साथ गन्ना कटवाई कर रहे थे कि अचानक ऊपर चल रही हाईटेंशन लाइन से चिंगारी बरसने लगी। उन्होंने तत्काल झालू विद्युत उपकेंद्र पर फोन कर आपूर्ति बंद कराई। लेकिन कर्मचारियों ने स्थिति का सही आकलन किए बिना कुछ देर बाद बिजली दोबारा चालू कर दी, जिससे चिंगारियां और तेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.