लखनऊ, फरवरी 28 -- लेसा की लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी ने शनिवार को एक और संविदाकर्मी की जान ले ली। कल्याणपुर उपकेंद्र के अंतर्गत कंचना बिहारी मार्ग पर शनिवार रात हाईटेंशन लाइन ठीक करने के दौरान हुए एक जोरदार धमाके में संविदाकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद संविदाकर्मी के साथ मौजूद रहा टीजी-2 कर्मचारी मौके से भाग निकला। वहीं विभागीय अधिकारियों की संवेदनहीनता और लापरवाही को लेकर परिजनों ने घंटों तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। गुस्साए लोग उपकेंद्र में घुस गये। बवाल की सूचना मिलते ही एक्सईएन, एसडीओ मौके पर पहुंचे। करीब पांच घंटे बाद लोग शांत हुए। मामले की शुरुआत 26 फरवरी को हुई, जब 132 केवी इंदिरानगर ट्रांसमिशन से जुड़ी 33 केवी कल्याणपुर लाइन में ब्रेकडाउन हो गया था। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर खुर्रमनगर ट्रांसमिशन से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.