औरैया, मार्च 1 -- कुदरकोट, संवाददाता। रिश्तेदारी में खुशियां बांटने आया युवक रविवार तड़के झूलती हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर जिंदगी हार गया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस व प्रशासन की टीम ने परिजनों को आश्वासन देकर शांत कराया। कुदरकोट थाना क्षेत्र के गढवाना गांव में 11 हजार वोल्ट की लाइन से टकराने से इटावा जनपद के भरथना थाना क्षेत्र के जारपुरा निवासी रामसनेही के 30 वर्षीय पुत्र रवि कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि रवि अपने रिश्तेदार राकेश कुमार की पुत्री सोनी के विवाह समारोह में खाना बनाने के लिए आया था। देर रात कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह शौच के लिए छोटे लाल दोहरे के खेत की ओर गया। खेत के पास से गुजर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.