हाईटेंशन लाइन पर गिरी डाल, 10 घंटे गुल रही बिजली
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 17 -- रानीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। हाईटेंशन लाइन पर पेड़ गिरने से 10 घंटे तक नार्थ फीडर की सप्लाई बंद रही। भोर में सप्लाई नहीं होने से दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित रहा। मंगलवार सुबह से दोपहर दो बजे तक तड़पती गर्मी में लोग बेहाल रहे। रानीगंज विद्युत केंद्र के नार्थ फीडर की लाइन पर हरिहरगंज बाजार में हाईटेंशन की लाइन पर बड़ी डाल गिर गई। जिसके कारण पूरे क्षेत्र की सप्लाई बंद हो गई। मंगलवार सुबह करीब चार बजे कस्बे के रस्तीपुर, टोडरपट्टी, सवैया, रुपीपुर, पचरास, विष्णुपुर, दरियापुर, गोसाईपुर, बालीपुर, हरिहरगंज, हथौड़ा सराय, चांदपुर, भटपुरवा, कुराडीह, थाहीपुर चार दर्जन से अधिक गांव की सप्लाई बंद हो गई। भोर में लाइन कटने के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अधिकांश घरों के शौचालय में पानी नहीं मौजूद रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.