गोंडा, अप्रैल 6 -- सीतापुर, संवाददाता। सिधौली के बीबीपुर इलाके में सोमवार को हाईटेंशन लाइन पर काम करने के दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से एक निजी इलेक्ट्रीशियन की दर्दनाक मौत हो गई। करंट लगने से झुलसा हुआ शव पोल और बिजली के तार पर ही अटक गया, जिसे मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने नीचे उतारा। मृतक के परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। सिधौली के सतनापुर निवासी वीरू निजी इलेक्ट्रीशियन था। सोमवार की सुबह वह बीबीपुर इलाके में बिजली फॉल्ट दुरुस्त करने के लिए हाईटेंशन लाइन पर चढ़ा था। काम के दौरान अचानक बिजली आ जाने से वह करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। शव से आग निकलती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।लोगों ने तत्काल बिजली विभाग को फोन कर बिजली सप्लाई बंद करने ...