रुडकी, मार्च 8 -- किसानों ने खेतों पर नलकूपों के लिए जा रही हाईटेंशन लाइनों को फसल पकने से पूर्व दुरुस्त कराए जाने की मांग की है। गर्मी के मौसम में अक्सर तेज हवा चलने से खेत से गुजर रही बिजली की लाइन में स्पार्किंग होने से फसल में आग लगने का खतरा बना रहता है। पूर्व में काफी बार किसानों की तैयार गेहूं की फसलें इसी वजह से जलकर खाक हो चुकी हैं। अब गेहूं की फसल तैयार होने में कुछ ही समय बाकी रह गया है। ऐसे में किसान अब विद्युत लाइनों में होने वाले शॉर्ट सर्किट के कारण फसल में आग लगने के खतरे से भयभीत है। किसान सुरेश, नरेन्द्र, विपिन आदि ने उर्जा निगम से गेहूं की फसल पकने से पूर्व ढीली व जर्जर विद्युत लाइन को ठीक किए जाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.