बहराइच, फरवरी 14 -- बाबागंज, संवाददाता। विद्युत उपकेंद्र साहबा में कार्यरत संविदा कर्मी रंजीत कुमार मिश्रा शनिवार को फ्यूज जोड़ रहा था। तभी करंट लगने से झुलस गया। ग्रामीणों ने उसे घायल अवस्था में स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायल रंजीत ने बताया कि वह सहबा पावर हाउस पर गुरचाही जमोग लाइन पर कार्यरत है। शनिवार दोपहर बाद ग्रामीणों की सूचना पर गुरचाही गांव में 11 हजार लाइन की फ्यूज बांधने के लिए गया था। पावर हाउस पर ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी से शटडाउन लिया था। खंभे पर चढ़ा ही था तभी बिजली सप्लाई चालू हो गई। जिससे वह खंभे में चिपक गया। ग्रामीणों ने बांस से नीचे गिराया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरदा पहुंचाया। अधीक्षक डॉ.महेश ने बताया कि हाथ और पेट में काफी घाव हो गया है। प्राथमिक इलाज के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.