हाईटेंशन लाइन गिरने से ट्रक में लगी भीषण आग, फायर टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देहरादून, जून 22 -- रुड़की। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में राजमहल होटल के पास खड़े एक ट्रक में हाईटेंशन बिजली की लाइन गिरने से भीषण आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन रुड़की की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। रविवार की देर रात मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि ट्रक जल रहा था और बिजली की लाइन अभी भी चालू थी, जिससे खतरा और बढ़ गया था। फायर कर्मियों ने तुरंत कंट्रोल रूम को स्थिति से अवगत कराया और ऊर्जा निगम को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। बिजली कटने के बाद फायर यूनिट ने होज पाइप के माध्यम से कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। यह भी पढ़ें- रुड़की में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में लगी आग समय रहते कार्रवाई होने से ट्रक का डीजल टैंक फटने से बच गया और एक बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी प्रकार की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.