मऊ, मई 8 -- घोसी, हिन्दुस्तान संवाद। वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर स्थित बड़ागांव उत्तरी में हाइवे के किनारे एचटी लाईन के बीच स्थित जर्जर विशालकाय शीशम के पेड़ को लोगों की मांग के बाद शुक्रवार को विभाग ने काटकर हटवा दिया। बिजली विभाग और वन विभाग की संयुक्त प्रयास से इस पेड़ के कटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र के बड़ागांव उत्तरी में वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाईवे के किनारे एचटी लाईन के तारों के बीच एक विशाल जर्जर शीशम का पेड़ लोगों के लिए खतरे का कारण बन गया था। पेड़ की जड़ कमजोर हो जाने से उसके गिरने की आशंका बनी हुई थी। वहीं हाई वोल्टेज बिजली लाइन की जद में आने से कभी आग लगने व इस रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों एवं आसपास रहने वाले लोगों पर गिरकर बड़े हादसे की आशंका बनी रहती थी। नगर निवासी मुच्चुन राजभर, शीला, रिया...