फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 22 -- शमसाबाद, संवाददाता। सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर हाईटेंशन लाइन के बिजली पोल में टकरा गयी। हादसे में दो पोल टूट गये। गनीमत रही कि घटना के समय बिजली बंद होने से हादसा टल गया। इस हादसे के बाद नगर की बिजली व्यवस्था बाधित हो गयी। नगर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी। इससे गर्मी में लोग व्याकुल हो गये। कार सवार लोगों के हल्की चोटें आयी हैं। लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया है। जनपद एटा के जैथरा थाना अंतर्गत कसेला गांव के कार चालक अमन कुमार अमृतपुर थाना क्षेत्र के बेचेपट्टी से अपनी बहन गौरी मिश्रा और भाई रुद्र मिश्रा सहित दो बच्चों के साथ जा रहे थे। नगर के मोहल्ला खानपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास शमसाबाद फैजबाग मार्ग पर सामने से आ रहे भूसे से भरे ट्रैक्टर से बचने के प्रयास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.